Breaking News

परिवार परामर्श केंद्र में 11 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, एक में हुआ समझौता

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। आज रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में पारिवारिक विवादों के निस्तारण हेतु कुल 11 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। यह कार्यवाही परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से तथा अनुभवी काउंसलरों एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।

बैठक में काउंसलर के रूप में श्री गिरधारी सिंह राठौड़, श्री ज्वाला प्रसाद गुप्ता, श्री एस.डी. शर्मा, श्री शिव स्वरूप गुप्ता, श्रीमती मधु गौतम एवं श्री अशोक खुराना उपस्थित रहे। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उ0नि0 माया देवी, महिला हेड कांस्टेबल कुमुद एवं महिला कांस्टेबल स्वाति ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

परामर्श केंद्र में लगाए गए 11 प्रकरणों में से 10 मामलों में दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई। इनमें से 01 प्रकरण में आपसी समझौता हो गया, जबकि 01 प्रकरण को निरस्त किया गया। शेष प्रकरणों में अग्रिम तिथि निर्धारित करते हुए उपस्थित पक्षकारों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान पर विचार किया गया।

परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से आपसी संवाद और समझाइश के जरिए पारिवारिक विवादों को सुलझाने का प्रयास लगातार जारी है, जिससे परिवारों में शांति और सौहार्द बना रह सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!