Breaking News

दातागंज पुलिस ने कच्ची शराब के धंधे पर कसा शिकंजा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में शराब व उपकरण बरामद किए हैं।

थाना दातागंज पुलिस ने 17 दिसंबर 2025 को ग्राम गढ़ा स्थित जसवीर के मकान से मोरपाल पुत्र बालकराम तथा नन्हेलला उर्फ नेत्रपाल पुत्र सोनपाल, दोनों निवासी ग्राम गढ़ा थाना दातागंज जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से दो अदद 10-10 लीटर के जरीकेन कच्ची शराब, एक गैस चूल्हा भट्टी तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। मौके पर मौजूद लगभग 130 लीटर लहन को नष्ट किया गया।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना दातागंज पर मु0अ0स0 संख्या 432/25 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त मोरपाल का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध मु0अ0स0 214/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम सहित आबकारी अधिनियम के अन्य मामले दर्ज हैं, जबकि नन्हेलला उर्फ नेत्रपाल के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी व बरामदगी की कार्रवाई उप निरीक्षक इन्द्रेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ की गई। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!