Breaking News

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के लिए विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

ब्यूरो चीफ: आकाश पाठक | अमर प्रभात | पीलीभीत

पीलीभीत पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की शारीरिक फिटनेस और मानसिक मजबूती को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ।

योगाभ्यास सत्र में फिटनेस एक्सपर्ट कुलविन्दर सिंह ने रिक्रूट आरक्षियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं संतुलन अभ्यास कराए। उन्होंने योग के माध्यम से मानसिक एकाग्रता, आत्मनियंत्रण एवं तनाव प्रबंधन के लाभों को विस्तार से समझाते हुए इसे पुलिस सेवा के लिए अनिवार्य बताया।

इस अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी गई, जिससे वे कठिन परिस्थितियों में भी मानसिक संतुलन बनाए रख सकें।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम से रिक्रूट आरक्षियों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!