Breaking News

जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में चिन्हांकन शिविर, डीएम ने दिव्यांगजनों को बांटे कंबल व फल

Spread the love

ब्यूरो चीफ: आकाश पाठक | अमर प्रभात | पीलीभीत

पीलीभीत के आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 से अधिक दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया।

शिविर में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह एवं महंत स्वामी हनुमानदास ने प्रतिभाग कर दिव्यांगजनों को कंबल व फलों का वितरण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी पात्र दिव्यांगजनों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आवास सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। शिविर में दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, नाश्ता एवं अलाव की समुचित व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों में प्रशासनिक सहयोग को लेकर सकारात्मक संदेश गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!