Breaking News

एआरटीओ का विशेष चेकिंग अभियान, नियम उल्लंघन पर 21 वाहनों के चालान

Spread the love

ब्यूरो चीफ: आकाश पाठक | अमर प्रभात | पीलीभीत

पीलीभीत में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मार्ग से गुजर रहे यात्री वाहनों एवं माल वाहनों की सघन जांच की गई।

चेकिंग के दौरान जायरीन को लेकर जा रही स्लीपर बसों की जांच में पाया गया कि दो बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गई थीं। वहीं दो बसों में निर्धारित सीट क्षमता से अधिक सीटें लगी हुई पाई गईं तथा तीन बसें परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रही थीं। इन सभी सात बसों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही मार्ग पर गन्ना ले जा रहे माल वाहनों की जांच में 14 माल वाहन ऐसे पाए गए, जिनके पीछे रिफ्लेक्टर टेप एवं लाल कपड़ा नहीं लगा था। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर इन 14 वाहनों के भी चालान किए गए।

कार्यवाही के उपरांत एआरटीओ वीरेंद्र सिंह एवं यात्रीकर अधिकारी बर्डिस चतुर्वेदी ने वाहन चालकों को एकत्र कर कोहरे के मौसम में सुरक्षित परिवहन को लेकर जागरूक किया। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि कोहरे में अत्यंत सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजस्व वसूली बढ़ाए, लक्ष्यों को करें प्राप्त

Spread the loveबदायूं : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी …

error: Content is protected !!