Breaking News

सहसवान: एसआईआर कार्य में सहयोग करने वाले ग्रामीण को पीट-पीटकर घायल किया

Spread the love

संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान | सहसवान

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजपुर में एक गंभीर घटना सामने आई है। गांव में एसआईआर कार्य चल रहा था, जिसमें सहयोग कर रहे ग्रामीण आरिफ को कथित रूप से कुछ लोगों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया।

आरिफ ने बताया कि गांव का चमन लोगों को भड़का रहा था कि प्रधान उनके वोट कटवा रहा है। 16 दिसंबर को वह अपने कार्यालय पर बैठा था, तभी आरोपित वहां पहुंचे और गालियां देने लगे। बचने के लिए आरिफ घर के अंदर चला गया, लेकिन आरोपित घर के अंदर घुस आए और मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।

इसके अलावा आरोपितों ने मेज, कुर्सी और लगे कैमरे तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिए।

आरिफ ने चमन, बिलाल और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नेपाल की प्राकृतिक त्रासदी पर जताई चिंता, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the loveभेदभाव भुलाकर नेपाल का साथ दें : आचार्य संजीव रूप बिल्सी। तहसील क्षेत्र …