Breaking News

बदायूँ: उर्वरक वितरण में किसानों के हित में सख्त निर्देश जारी

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल | बदायूँ

बदायूँ में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने जानकारी दी है कि इस समय उर्वरकों का पीक सीजन चल रहा है और किसानों में यूरिया और डीएपी की भारी मांग बनी हुई है।

किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार उर्वरक उपलब्ध कराने के दृष्टिगत सहकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित सभी बी-पैक्स और उर्वरक बिक्री केंद्र प्रभारियों को एआर को-आपरेटिव द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्देशों के अनुसार:

शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के विपरीत किसी भी समिति पर उर्वरक की कालाबाजारी या ओवररेटिंग नहीं की जाएगी।

किसी किसान को उनकी इच्छा के बिना प्रमुख उर्वरकों के अलावा अन्य कम प्रचलित उर्वरक खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

सहकारिता विभाग ने चेतावनी दी है कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने की स्थिति में संबंधित सचिव के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक और विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस कदम का उद्देश्य किसानों को समय पर और निष्पक्ष तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराना और किसी भी प्रकार की अनियमितताओं को रोकना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों के तबादले

Spread the love बदायूं। जनहित में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से …

error: Content is protected !!