Breaking News

सहसवान: उधार के विवाद में पति-पत्नी के साथ मारपीट, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Spread the love

संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान | सहसवान

सहसवान नगर के मोहल्ला नवादा निवासी सलमा पत्नी नाजिम ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके पति पर राजू के उधार का विवाद चल रहा था।

सलमा ने बताया कि 13 दिसंबर को राजू के साले सोनू, जानू और इरशाद उनके घर आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपित घर में घुस आए और उनके पति के साथ मारपीट की। बचाने का प्रयास करने पर सलमा को भी पीटा गया।

पीड़िता ने सोनू, जानू और इरशाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी के मंदिरों में गूंजे जयकारे, श्री हनुमान जी का चोला चढ़ाकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आस्था का माहौल …

error: Content is protected !!