Breaking News

पीलीभीत: ग्राम खरदाई में विद्युत बकाया राहत शिविर, 30 उपभोक्ताओं से ₹1,25,000 वसूली

Spread the love

संवाददाता: आकाश पाठक| पीलीभीत

पीलीभीत के दियोरिया क्षेत्र के ग्राम खरदाई में शुक्रवार को विद्युत बकायेदारों के लिए राहत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान कुल 30 उपभोक्ताओं से ₹1,25,000 की वसूली की गई।

शिविर का उद्देश्य गांव-गांव जाकर उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए राहत प्रदान करना और उन्हें जागरूक करना था। दियोरिया विद्युत उपकेंद्र पर मौजूद जेई लक्ष्मीचंद ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने में सुविधा और राहत मिल सके।

शिविर में जेई लक्ष्मीचंद के अलावा कुलदीप सिंह और अन्य संविदा कर्मचारियों—रातुल तिवारी, धर्मेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, मोहन स्वरूप, सुरेश कुमार, रमेश कुमार और वीरेश कुमार—ने सक्रिय भाग लिया। सभी कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई और मात्र 30 लोगों से ₹1,25,000 का राजस्व जमा किया गया।

विद्युत विभाग का कहना है कि इस तरह के शिविरों के माध्यम से न केवल बकाया वसूली सुनिश्चित होती है, बल्कि ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान में राहत और जागरूकता भी मिलती है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!