Breaking News

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं का आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में शैक्षिक भ्रमण

Spread the love


आधुनिक शिक्षा, तकनीक व करियर विकल्पों की मिली व्यावहारिक जानकारी
संवाददाता: गोविंद देवल
बिसौली। सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया के छात्र-छात्राओं को शनिवार को आईएफटीएम यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली, नवीन तकनीक तथा विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज की वास्तविक और व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना रहा।
भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने यूनिवर्सिटी के कई प्रमुख विभागों का अवलोकन किया। यहां विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा विभागों की कार्यप्रणाली, उपलब्ध पाठ्यक्रमों की उपयोगिता तथा उनसे जुड़ी करियर संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
छात्रों ने इंडोर स्टेडियम का भ्रमण कर खेल सुविधाओं एवं फिटनेस से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। अल्ट्राटेक सीमेंट मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में आधुनिक मशीनों, तकनीकी उपकरणों और विभिन्न प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन देखा गया। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, डिवाइस और प्रयोगों की जानकारी दी गई। बायोलॉजिकल लैबोरेट्री में जैविक अनुसंधान, माइक्रोस्कोपिक स्टडी और प्रयोगों का लाइव डेमो दिखाया गया। इसके अलावा बीएससी, एमएससी एवं पीएचडी विभागों के माध्यम से उच्च शिक्षा के विभिन्न स्तरों और रिसर्च गतिविधियों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं में नई तकनीक सीखने, उच्च शिक्षा को समझने और अपने भविष्य की दिशा तय करने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक एवं शैक्षिक भ्रमण के प्रभारी नीरज चौहान, विप्लव भारती, रामौतार मौर्य, प्रवीण मिश्रा, डॉ. प्रमोद शर्मा सहित समस्त शिक्षक व स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!