Breaking News

दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा गया 15 सूत्रीय मांग पत्र

Spread the love

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की मासिक पंचायत संपन्न

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की मासिक पंचायत मालवीय आवास पर संपन्न हुई। पंचायत में दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को 15 सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया गया।
पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर एलआईयू में लंबे समय से तैनात फजले हक खान द्वारा एक सूचना देने पर कथित रूप से फोन पर गाली-गलौज कर कॉल काट दी गई। इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन आरोप है कि थाना पुलिस द्वारा फर्जी आख्या लगाई गई। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी द्वारा मुकदमा दर्ज न करने की बात कही जा रही है, जो गंभीर विषय है। मांग की गई कि संबंधित एलआईयू कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गैर जनपद स्थानांतरित किया जाए।
सत्यपाल ने कहा कि जनपद में कमजोर दिव्यांगजनों की सहायता के लिए भूमि आवंटित कर आश्रम खोला जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना स्तर पर पुलिस का व्यवहार दिव्यांगजनों के प्रति ठीक नहीं है और आए दिन उन्हें परेशान किया जाता है। उन्होंने सरकार से दिव्यांग, वृद्ध एवं विधवा पेंशन बढ़ाकर शीघ्र ₹6000 प्रतिमाह करने की मांग रखी।
राजेश कुमार ने कहा कि जो लोग दिव्यांगजनों की मांगों को प्रशासन तक पहुंचाते हैं, उनके नाम कथित रूप से थाना स्तर पर पुलिस विरोधी रजिस्टर में दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें और उनके परिवार को परेशान किया जाता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के साथ किसी भी प्रकार की नाइंसाफी, अभद्रता या गलत व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पंचायत में प्रस्तुत 15 सूत्रीय मांग पत्र में प्रमुख रूप से—
दिव्यांग पेंशन बढ़ाकर ₹6000 प्रतिमाह किए जाने,
दिव्यांगजनों को निशुल्क बैटरी चालित रिक्शा व स्कूटर उपलब्ध कराए जाने,
दिव्यांगजनों के राशन कार्ड अंत्योदय श्रेणी में बनाए जाने,
थाना पुलिस द्वारा दिव्यांगजनों के साथ कथित दुर्व्यवहार की जांच,
झूठे मुकदमों में फंसाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच,
तथा एलआईयू में तैनात संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई व स्थानांतरण की मांग शामिल है।
इस अवसर पर सतपाल, बुद्धि सिंह, विजय सिंह, मदनलाल, श्यामपाल, अरविंद, सत्येंद्र, सलीम, अवनीश, नन्ही, पुष्पा देवी, अवधेश, कुलदीप, राजू, सारिक, सुंदर, मनोज, रामरतन, कैलाश, रजनीश, आशा, देवी, रामबाबू गुप्ता, मेहता, अनिल कुमार, राम रहीम, विष्णु कुमार, अलका मथुरिया, मनीष कुमार, धर्मवीर शर्मा, राजेश कुमार बगरे, पप्पू सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“बरौलिया में खुला हाईवे का सबसे बड़ा पेट्रोल पंप, मालिक की मुस्कान के साथ किसानों और यात्रियों को मिली राहत!”

Spread the loveबरौलिया (बिल्सी)। संवाददाता: गोविंद देवल तहसील क्षेत्र के वजीरगंज मार्ग पर रविवार को …

error: Content is protected !!