Breaking News

मदर्स पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के कौशल संवर्धन हेतु सक्रिय अधिगम पर सीबीएसई प्रशिक्षण कार्यक्रम

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। मदर्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के निर्देशानुसार सक्रिय अधिगम विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ-साथ टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल, ब्लूमिंगडेल स्कूल, बी आर बी स्कूल, बाबा इंटरनेशनल स्कूल, वी आर पब्लिक स्कूल, जिलोट पब्लिक स्कूल, हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल और ए पी एस इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक भी सक्रिय रूप से शामिल हुए।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन रिसोर्स पर्सन डॉ. प्रशांत कुमार और श्रीमती शुभ्रा पांडे ने किया। उन्होंने शिक्षकों को सक्रिय अधिगम की अवधारणा समझाते हुए बताया कि इस पद्धति में विद्यार्थी केवल श्रोता नहीं रहते, बल्कि सीखने की प्रक्रिया में स्वयं सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। उन्होंने समूह चर्चा, रोल प्ले, परियोजना कार्य, प्रश्नोत्तर, गतिविधि आधारित शिक्षण, सोच-समझकर उत्तर देने की तकनीक और वास्तविक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से पढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
शिक्षकों ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर इन शिक्षण विधियों को व्यावहारिक रूप से समझा और कक्षा में उनके प्रयोग पर अनुभव साझा किया। प्रशिक्षण सत्र में सहयोगात्मक अधिगम, आलोचनात्मक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देने की तकनीकों पर भी चर्चा की गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शीबा खान ने इस अवसर पर रिसोर्स पर्संस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में पारंपरिक शिक्षण पद्धतियों के साथ-साथ सक्रिय अधिगम अत्यंत आवश्यक है। जब विद्यार्थी स्वयं सीखने की प्रक्रिया में शामिल होते हैं, तो उनका आत्मविश्वास, समझ और रुचि बढ़ती है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे इस प्रशिक्षण में सीखी गई विधियों को अपने दैनिक शिक्षण में अपनाएं ताकि कक्षा का वातावरण अधिक जीवंत और सहभागिता पूर्ण बन सके।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत लाभकारी बताया और इसे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नवागत बीएसए नवीन कुमार से मिला जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण की मांग

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ बदायूँ …

error: Content is protected !!