Breaking News

बदायूं में विश्व ध्यान दिवस पर ऑनलाइन ध्यान सत्र के लिए नि:शुल्क पंजीकरण अभियान

Spread the love

ï
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। 21 दिसंबर, विश्व ध्यान दिवस (World Meditation Day) के अवसर पर हार्टफुलनेस टीम के स्वयंसेवकों द्वारा व्यापक स्तर पर ऑनलाइन लिंक के माध्यम से नि:शुल्क पंजीकरण अभियान चलाया गया। जोनल कोआर्डिनेटर अनुज सक्सेना ने बताया कि यह कार्यक्रम वैश्विक शांति, करूणा, प्रेम और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
इस विशेष ध्यान सत्र का मार्गदर्शन हार्टफुलनेस के वैश्विक गुरु पद्म भूषण पूज्य कमलेश डी. पटेल (दाजी) द्वारा किया जाएगा। इस सत्र में लाखों लोग एक साथ अपने हृदय में ईश्वरीय प्रेम और प्रकाश पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
जिला स्तर पर भी कई अधिकारी इस पहल में शामिल हुए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी श्री यावर अब्बास, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रमोद कुमार सिंह एवं जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण कराया और आम जनता को 21 दिसंबर, रविवार को रात 8 बजे सत्र में जुड़ने के लिए प्रेरित किया। पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक श्री इंद्रजीत सिंह ने पुलिस प्रशिक्षुओं को इस सत्र में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इसके अतिरिक्त, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य ने अपने सभी छात्र-छात्राओं को पंजीकरण और सत्र में जुड़ने हेतु आमंत्रित किया। प्रशिक्षक लखन सिंह ने बताया कि यह सत्र 20 मिनट का होगा और अब तक 147 देशों से 16 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण किया है। पंजीकरण प्रक्रिया बहुत आसान है, जिसमें केवल नाम और व्हाट्सएप नंबर दर्ज करके कुछ सेकेंड में रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। पंजीकरण के बाद सत्र में जुड़ने का लिंक प्राप्त होगा।
इस अभियान में प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह, नीरज कुमार, संतोष सक्सेना के साथ स्वयंसेवक अवनेश्वर सिंह और रुपेंद्र पाल सक्रिय रूप से शामिल रहे। आमजन को इस सत्र में शामिल होने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
ऑनलाइन पंजीकरण के लिए लिंक: https://meditationday.global/hi


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!