संवाददाता: मोहम्मद असलम
इस्लामनगर। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग की टीम ने बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव छीतरपुर महरौला में वर्षों से सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई में जेसीबी मशीन का उपयोग कर अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।
जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ दबंग लोग लंबे समय से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए थे, जिसके खिलाफ मामला न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की।
इस्लामनगर थाना पुलिस की टीम किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर मौजूद रही। प्रशासन की कड़ी कार्रवाई को देखकर अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जमा हुए।
राजस्व विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में न्यायालय के आदेश के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
कब्जा हटाए जाने के बाद संबंधित भूमि को कब्जा मुक्त घोषित कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीण क्षेत्र में कानून और व्यवस्था का स्पष्ट संदेश गया
Budaun Amarprabhat