Breaking News

राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता को प्री-कमीशन कोर्स के बाद लेफ्टिनेंट की उपाधि

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता को शुक्रवार को ग्वालियर स्थित आर्मी ऑफिसर्स ट्रेनिंग सेंटर में 75 दिवसीय प्री-कमीशन कोर्स का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद लेफ्टिनेंट की उपाधि प्रदान की गई। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार और समस्त एनसीसी कैडेट्स में हर्ष व्याप्त है।
एनसीसी के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि प्री-कमीशन कोर्स 06 अक्टूबर से 19 दिसंबर 2025 तक चला। इस प्रशिक्षण में राष्ट्रीय कैडेट कोर के एएनओ/जीसीआई के लिए नेतृत्व, ड्रिल, हथियार, मानचित्र पढ़ने और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। 75-दिवसीय इस कठोर प्रशिक्षण में मुख्य रक्षा विषयों, शारीरिक फिटनेस, सामाजिक सेवा और साहसिक गतिविधियों को शामिल किया गया, जिससे कैडेट आत्मविश्वासी और सक्षम अधिकारी बनते हैं।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. श्रद्धा ने ड्रिल और शारीरिक प्रशिक्षण, बुनियादी गतिविधियाँ, पीटी, योग, हथियार चलाने, राइफल संभालने, मानचित्र और कंपास उपयोग, जीपीएस और फ़ील्ड सिग्नल के साथ आपदा प्रबंधन में निपुणता हासिल की।
डॉ. श्रद्धा गुप्ता की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. संजय कुमार, डॉ. दिलीप वर्मा, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. ज्योति बिश्नोई, डॉ. बबीता यादव, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. जुनेद आलम, डॉ. राशेदा खातून, डॉ. प्रेमचंद, संजीव शाक्य सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!