Breaking News

बदायूं: रिजर्व पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र द्वारा काउंसलिंग सत्र आयोजित

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। आज रिजर्व पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से परिवारिक समस्याओं के निवारण हेतु काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर काउंसलर श्री ज्वाला प्रसाद गुप्ता, श्री एस.डी. शर्मा, श्री शिव स्वरूप गुप्ता, श्रीमती सुषमा कथरिया एवं अशोक खुराना उपस्थित रहे।
सत्र में संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी मौजूद रहे, जिनमें उ0नि0 माया देवी, महिला हेड कांस्टेबल कुमुद और महिला कांस्टेबल स्वाति शामिल थीं। कुल 19 पारिवारिक मामलों की फाइलें केंद्र में प्रस्तुत की गईं।
काउंसलिंग के परिणामस्वरूप 15 फाइलों में समस्याओं का समाधान किया गया, 1 फाइल में समझौता हुआ, 3 फाइलें निरस्त की गईं और शेष मामलों में अग्रिम तिथि तय की गई। उपस्थित पक्षों की समस्याओं को सुना गया और उनका उचित निवारण करने पर विचार किया गया।
इस पहल से परिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और समाज में सामंजस्य स्थापित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …