Breaking News

बदायूं: पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का जनपद स्तरीय चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री के निर्देशन में संघ निर्वाचन अधिकारी रामलाल कश्यप के नेतृत्व में यह चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई।
नामांकन प्रक्रिया जनपद बदायूं के विकास खंड कादर चौक कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष पद के लिए लाल बहादुर सिंह, जिला मंत्री पद के लिए उमाशंकर शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र कुमार शर्मा, जिला संगठन मंत्री पद के लिए विनीत कुमार तथा जिला संप्रेक्षक पद के लिए मथुरा सिंह ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
सभी पांच पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी रामलाल कश्यप ने नामांकन समय समाप्त होने पर सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया और प्रमाण पत्र सौंपे। इसके साथ ही संघ कार्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।
निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर एवं उपहार देकर जश्न मनाया गया। इस दौरान संघ के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।
गौरतलब है कि लाल बहादुर सिंह लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, बदायूं के जिला अध्यक्ष चुने गए हैं। उनकी इस आशातीत जीत पर समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया।
इस मौके पर विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार दिवाकर, विकास खंड उसावां क्षेत्र से प्रमोद कुमार प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार, सत्यपाल सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!