Breaking News

बदायूँ: व्यापारियों के साथ सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर गोष्ठी आयोजित

Spread the love

सीसीटीवी और साइबर क्राइम से बचाव पर दिशा-निर्देश दिए गए
बदायूँ
आज क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय ने जनपद के व्यापारियों, उद्यमियों एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान व्यापारियों को शहर की सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग देने और प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
गोष्ठी में व्यापारियों से उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना गया और त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। व्यापारियों को पुलिस के साथ सहयोग करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह भी किया गया।
साथ ही साइबर जागरूकता अभियान के तहत उपस्थित व्यापारियों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल ठगी जैसी समस्याओं से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक सिविललाइन, प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!