
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गड़रपुरा में आयोजित भगवान बुद्ध की कथा के समापन के अवसर पर शुक्रवार को आयोजकों की ओर से विशाल भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।
कथावाचक राजेश्वरी बौद्ध और श्याम सुंदर बौद्ध ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों और धम्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक आत्मसात किया।
भंडारे के आयोजन से क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य लोगों में सेवा, करुणा और समानता की भावना को प्रबल करना है।
इस मौके पर हरवीर शाक्य, रिंकू शाक्य, अवनेश कुमार, श्याम बहादुर, शंकर लाल, चंद्रपाल, किशन पाल, मोहनलाल, हरविलास, पानसिंह, सुनील कुमार, श्यामवीर, रामवीर, शिशुपाल, धर्मेंद्र कुमार, विनोद कुमार, चंद्रभान सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat