Breaking News

रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग समापन टेंट पिचिंग में गुलाब व कमल टोली रही अव्वल

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी में चल रहे तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया।
इस दौरान आयोजित टेंट पिचिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागी टोलियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा गुलाब प्रथम, गुलाब द्वितीय एवं कमल टोली को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्रदान किया गया, जिससे विद्यार्थियों में हर्ष का माहौल रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को अच्छा नागरिक बनकर राष्ट्र सेवा करने की प्रेरणा देते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पर बल दिया।
प्रशिक्षक एवं जिला स्काउट गाइड कमिश्नर असरार अहमद ने रोवर्स-रेंजर्स के इतिहास, प्रतिज्ञा, संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल के योगदान, टोली निर्माण एवं संगठनात्मक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को रोवर्स-रेंजर्स के सिद्धांतों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। शिविर के सफल आयोजन से छात्रों में नेतृत्व, सेवा भावना और अनुशासन के गुणों का विकास देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!