Breaking News

राष्ट्रीय बजरंग दल और गौरक्षा दल कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर सरकार से कार्रवाई की मांग की

Spread the love

सहसवान में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

सहसवान, बदायूं | संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान
सहसवान में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल और गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर नयागंज पर एकत्र होकर शहबाजपुर और मुख्य बाजार होते हुए तहसील तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।
जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राकेश कुमार को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद बदायूं-मेरठ हाईवे के अकबराबाद चौराहे पर पहुंचकर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने दीपू दास की निर्मम हत्या का जिक्र करते हुए घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और देश में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों को बाहर निकालने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के नगराध्यक्ष गौरव कुमार, गौरव माहेश्वरी, मयंक गुप्ता, अक्षत सक्सेना, धर्मपाल, सचिन मिश्रा, मुनीश गुप्ता, राधे किशन, आशीष, शिवा, संजीव, वंश, कृष्णा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!