Breaking News

महिला कल्याण विभाग ने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु औचक ड्राइव संचालित की

Spread the love

मिशन शक्ति 5.0 के तहत रेलवे स्टेशन और प्रमुख स्थानों पर जागरूकता अभियान
संवाददाता: गोविंद देवल
उत्तर प्रदेश के महिला कल्याण विभाग की टीम ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को औचक ड्राइव संचालित की। यह अभियान “संकट की स्थिति” में महिलाओं एवं बच्चों को त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया।
जिलाधिकारी अवनीश राय के आदेश एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार के मार्गदर्शन में, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार के पर्यवेक्षण में यह अभियान रेलवे स्टेशन, रोडवेज, छोटी जयरात और अन्य रिक्शा स्टॉप पर चलाया गया। अभियान के दौरान आम लोगों को जागरूक किया गया ताकि किसी भी महिला या बच्चा अकेला/भटका हुआ पाए जाने की स्थिति में वे तुरंत 112, 1098, 181 पर संपर्क कर सकें। इससे उन्हें सुरक्षित स्थान, पुलिस सहायता, चिकित्सीय सहायता, शेल्टर और कानूनी सहायता प्रदान की जा सके।
इस अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम से जिला समन्वयक कमल शर्मा, प्रतीक्षा मिश्रा (प्रबंधक वन स्टॉप सेंटर), काउंसलर मुन्तजिम, आरपीएफ से उपनिरीक्षक भीमराज, उपनिरीक्षक आकाश तोमर, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम से मुख्य आरक्षी कुलदीप मिश्रा, यतेंद्र सिंह, सपना, और काशी समाज के मैनेजर गंगा सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ करना और आम जनता में जागरूकता फैलाना बताया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!