Breaking News

बिसौली : कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर आक्रोश

Spread the love


बिसौली। नगर में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। शिकायतकर्ताओं ने भूमाफियाओं पर कब्रिस्तान की पवित्र भूमि पर जबरन कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस अवैध कब्जे से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। नाराज मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एकजुट होकर बिसौली तहसील परिसर पहुंचे और अपनी विरोध-प्रदर्शन की आवाज उठाई। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की मांग की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कब्रिस्तान जैसी धार्मिक और पवित्र भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
रिपोर्ट: आई एम खान, बिसौली


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!