Breaking News

आसफपुर (बदायूं) : जिला स्तरीय और बुक कीपर महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

आसफपुर (बदायूं)। स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार और प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में जिलेस्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक पूर्व आचार्य अरुण कुमार और रूपेंद्र पटेल प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यक्रम में बदायूं जिले के पंचायतीराज विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, एनआरएलएम, ग्राम्य विकास विभाग, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण प्रतिभाग कर रहे हैं।
तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 30 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण 29 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक चलाया जाएगा।
इसी शृंखला में क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान पर बुक कीपर महिला प्रतिभागियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम देर शाम संपन्न हुआ। इसमें बदायूं जिले के विकास खंड सहसवान की 35 और जिला संभल की लगभग 35 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम दो बैचों में आयोजित किया गया। सहसवान विकास खंड क्षेत्र के प्रतिभागियों को डीआरपी सुरेन्द्र सिंह राठौर और सुमन ने संबंधित विषय की विस्तृत जानकारी दी, जबकि संभल विकास खंड क्षेत्र की प्रतिभागियों को डीआरपी ओमपाल सिंह और रूपा सेनी ने आवश्यक प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों को बैग भेंट कर शुभकामनाएं दीं और सामूहिक छायांकन कराया।
जानकारी: प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी हरीश उपाध्याय
रिपोर्ट: दानवीर सिंह, आसफपुर


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!