Breaking News

बिल्सी में बालाजी हनुमान जी का भव्य श्रृंगार और प्रसाद वितरण

Spread the love


बिल्सी। तहसील रोड स्थित श्री शिव शक्ति धाम पर मंगलवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने हनुमान जी पर विशेष चोला चढ़ाकर श्रृंगार किया। इसके बाद भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।
इसी तरह, मोहल्ला संख्या चार, सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा और भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। पूजा-अर्चना के बाद आरती, हनुमान चालीसा पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंत में सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
महंत ने बताया कि जो भी भक्त श्रद्धा के साथ बाबा पर चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।
साथ ही, गुधनी-खौसारा स्थित बलदेव धाम पर भी भक्तों ने बाबा का श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!