Breaking News

श्री जनता रामलीला के रंगमंच पर सीता हरण लीला का भक्तिमय मंचन किया

Spread the love

बिसौली। नगर के आसफपुर रोड स्थित कृषि प्रदर्शनी मैदान में चल रही श्री जनता रामलीला के रंगमंच पर सीता हरण लीला का भक्तिमय मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से भगवान श्रीराम की लीलाओं का मनोहारी चित्रण कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंचन के दौरान शूर्पणखा के रूप में गोविंद ने अपने शानदार अभिनय और नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। उनके अभिनय पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। मंचन में रावण की भूमिका अरविंद, खर की संदीप रस्तोगी और दूषण की जयकुमार ने निभाई। सीता के रूप में विशाल शुभ, भगवान श्रीराम के रूप में राम और लक्ष्मण के रूप में हर्षवर्धन ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। वहीं, मारीच की भूमिका आदित्य ने निभाई। मंचन में शूर्पणखा प्रसंग से लेकर रावण की कुटिल योजना और माता सीता के हरण तक की घटनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने संवाद, भाव-भंगिमाओं और मंचीय प्रस्तुति के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान अमरदीप गर्ग, राहुल, आशीष, संदीप, कमल, बबलू सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हाशमी पब्लिक स्कूल में लगा निशुल्क होम्योपैथिक शिविर, 66 मरीजों की जांच कर बांटी गईं दवाएं

Spread the loveफैजगंज बेहटा। जनपद बदायूँ में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. रूबी वर्मा के निर्देशन …