Breaking News

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Spread the love

आसफपुर (बदायूं)।
आसफपुर क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरकी स्थित एक निजी पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिसौली–चंदौसी मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही थाना फैजगंज बेहटा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को आसफपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान 22 वर्षीय कृष्णपाल पुत्र महेंद्र पाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय सत्यपाल पुत्र दुर्गेश पाल की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि दोनों मोटरसाइकिल सवार थाना वजीरगंज क्षेत्र के निवासी थे। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
संवाददाता: दानवीर सिंह, आसफपुर


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14.38 करोड़ की लागत से बनेगा सेतु, विधायक हरीश शाक्य ने किया शिलान्यास

Spread the loveशहजाद नगर-रजला माई मार्ग पर पुल निर्माण से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ …

error: Content is protected !!