Breaking News

बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिरी, युवक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

आसफपुर।
जिला मुरादाबाद के बिलारी स्थित ससुराल से थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सादुल्लानगर लौट रहे बाइक सवार युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में युवक बेहोश हो गया और उसे काफी चोटें आईं। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सादुल्लानगर निवासी पूरन सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सूरजपाल की ससुराल जिला मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र में है। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह बाइक से ससुराल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम राजटिकौली के पास एक मोड़ पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खंती में जा गिरी।
हादसे के बाद सूरजपाल खंती में बेहोश पड़े रहे। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल युवक को सीएचसी भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि युवक ने कड़ाके की ठंड के बावजूद न तो गर्म कपड़े पहने थे और न ही हेलमेट लगाया था। आशंका जताई जा रही है कि ठंड के कारण संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …