Breaking News

ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय ट्रेनर ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

आसफपुर (बदायूं)।
स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित ट्रेनर ओरिएंटेशन प्रोग्राम का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार देर शाम संपन्न हो गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य प्रशिक्षक के रूप में पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार एवं रूपेंद्र पटेल ने प्रतिभागियों को विषय से संबंधित आवश्यक एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षित कार्मिक विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाते हैं।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूं जनपद के पंचायतीराज विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के लगभग 34 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम 29 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक निरंतर संचालित किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए तथा स्मृति स्वरूप सामूहिक छायांकन प्रति भेंट कर उन्हें विदा किया।
संवाददाता: दानवीर सिंह, आसफपुर


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …