Breaking News

ढोरनपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर सातवें दिन भी जारी भूख हड़ताल, कांग्रेस नेताओं ने दिया समर्थन

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली।
आसफपुर ब्लॉक के ग्राम ढोरनपुर में मुख्य मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा पिछले सात दिनों से की जा रही भूख हड़ताल जारी है। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजीत यादव के निर्देश पर कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों से वार्ता की।
प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुशीला कोरी, जिला महासचिव अब्दुल रहमान बेग, नगर अध्यक्ष बिसौली आमिर अल्वी, ब्लॉक सचिव अजमल हक सहित अन्य कांग्रेसी नेता शामिल रहे। आंदोलन पर बैठे फिरोज आलम, हरस्वरूप, अनोखे, यादराम, नेकसू, मियां जान, अली जान, तेजराम और पंकज सागर ने बताया कि आजादी के 70 वर्ष बाद भी उनका गांव बुनियादी विकास से वंचित है। गांव का मुख्य मार्ग वर्षों से कच्चा पड़ा हुआ है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को लिखित व मौखिक शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष डॉ. सुशीला कोरी ने कहा कि कड़ाके की ठंड में ग्रामीणों को भूख हड़ताल जैसा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पूरे जिले में इस आंदोलन को और व्यापक रूप देगी।
कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द मुख्य मार्ग के निर्माण की मांग की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …