Breaking News

पालिका लिपिक महेश चंद्र शर्मा की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

Spread the love

संवाददाता: आई. एम. खान
बिसौली।
नगर पालिका परिषद के ग्राउंड में पालिका लिपिक महेश चंद्र शर्मा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने महेश चंद्र शर्मा के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता को याद किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त लिपिक को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ लिपिक मशहूर खान ने कहा कि भले ही आज वे सेवानिवृत्त हो रहे हों, लेकिन उनका अनुभव और मार्गदर्शन सदैव सभी के लिए उपयोगी रहेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने कहा कि महेश चंद्र शर्मा ने अपने लंबे सेवाकाल में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य किया है, जो अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
समारोह में अधिशासी अधिकारी रवि यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सभासद दीपक पाठक, शफीक अहमद, अधिवक्ता अभीक्ष पाठक, आशुतोष पाठक, समाजसेवी राशिद मंसूरी, विनीत वार्ष्णेय, नीरज रस्तोगी, सौरभ भिल्ला, बाबू फारूकी, राजेंद्र दिवाकर, शिवशंकर रस्तोगी, रूप किशोर, ठेकेदार सुनील गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, भारत सिंह, लिपिक राजीव कुमार, सीमा इकबाल, जितेंद्र कुमार, यशोदा नंदन, विकास बाबू रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …