Breaking News

टीएमयू एरिदमिया-2025 में फैशन, टैलेंट और संस्कृति का रंग, मेडिकल स्टुडेंट्स ने दिखाया हुनर

Spread the love


मुरादाबाद।
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू), मुरादाबाद के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड टैलेंट इवेंट एरिदमिया-2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के फैशन शो और टैलेंट प्रतियोगिताओं में मेडिकल स्टुडेंट्स ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
फैशन शो की बॉयज़ कैटेगरी में एमबीबीएस थर्ड ईयर (2023-24) के मानिक शहरावत (अश्वथामा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गर्ल्स कैटेगरी में एमबीबीएस थर्ड ईयर की वंशिका शर्मा (एथेना) विजेता रहीं। टैलेंट एंड हंट प्रतियोगिता में एमबीबीएस बैच 2025-26 के आर्यन लाखर ने बाजी मारी।
शो टॉपर का खिताब ओजी फाइनल ईयर 2024-25 की खुशी जैन (क्वीन ऑफ हार्ट्स) और ओजी फाइनल ईयर 2021-22 की कशिश जैन (हार्ले क्वीन) ने अपने नाम किया। वहीं बेस्ट वॉक का टाइटल ओजी फाइनल ईयर 2021-22 की तिथि (मां गंगा) और नेपो फाइनल ईयर 2022-23 की कृष्णगी (राधा रानी) को प्रदान किया गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कुलाधिपति श्री सुरेश जैन, फर्स्ट लेडी श्रीमती वीना जैन, मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा डॉ. शेफाली सिंह चौहान, निदेशक प्रशासन अभिषेक कपूर, डीन मेडिकल साइंसेज प्रो. एस.के. जैन, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. एन.के. सिंह, वाइस प्रिंसिपल प्रो. प्रीथपाल सिंह मटरेजा, पैथोलॉजी विभाग की एचओडी एवं एरिदमिया-2025 की कन्वीनर प्रो. सीमा अवस्थी सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कुलाधिपति श्री सुरेश जैन एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती वीना जैन ने प्रो. सीमा अवस्थी को सफल और अविस्मरणीय आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि टीएमयू के भावी डॉक्टर्स बहुआयामी प्रतिभा के धनी हैं। मुख्य अतिथि डॉ. शेफाली सिंह चौहान ने मेडिकल स्टुडेंट्स को चिकित्सा जगत के प्रति उनके दायित्व, सेवा-भाव और नैतिक जिम्मेदारियों का स्मरण कराते हुए समाज के प्रति संवेदनशील चिकित्सक बनने का संदेश दिया।
फैशन शो में बॉयज़ कैटेगरी में द्वितीय स्थान पर थर्ड ईयर (2023-24) के चिराग सिकरी (अर्जुन) और तृतीय स्थान पर फर्स्ट ईयर (2025-26) के आर्यन कुमार मिश्रा (वैंपायर) रहे। गर्ल्स कैटेगरी में ओजी फाइनल ईयर 2021-22 की धान्या शुक्ला (मां दुर्गा) दूसरे और नेपो फाइनल ईयर 2022-23 की यूविका सचान (देवी गैया) तीसरे स्थान पर रहीं।
टैलेंट एंड हंट में बैच 2023-24 के आनंद खेरा, सक्षम यादव और मनन सिंह को द्वितीय तथा बैच 2024-25 की हिमानी गुप्ता और भूमिका को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
एरिदमिया-2025 का यह आयोजन टीएमयू में प्रतिभा, संस्कृति और आत्मविश्वास का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव के साथ मनाया गया.

Spread the love84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व …

error: Content is protected !!