Breaking News

बिल्सी : प्रभात फेरी कीर्तन मंडली ने बालाजी धाम में किया भजन-कीर्तन, श्रद्धालुओं को वितरित किए गर्म कपड़े

Spread the love


बिल्सी (संवादाता गोविंद देवल)। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित नवदुर्गा मंदिर की ओर से निकली प्रभात फेरी कीर्तन मंडली बुधवार को सिद्धपीठ बालाजी धाम पहुंची। यहां कीर्तन मंडली ने भगवान के भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए, जिससे दरबार का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। भजनों पर श्रद्धालु जयकारों के साथ झूमते नजर आए।
भजन-कीर्तन के बाद बालाजी धाम के महंत मटरूमल शर्मा और संजीव शर्मा ने कीर्तन मंडली के सभी सदस्यों को गर्म शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही दरबार में मौजूद बच्चों समेत सभी श्रद्धालुओं को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण भी किया गया।
कीर्तन मंडली में अध्यक्ष सतपाल सिंह ठाकुर, विनेश चंद्र सूर्यवंशी, श्रीपाल, गजेंद्र सूर्यवंशी, उमेश चंद्र सूर्यवंशी, नत्थूलाल आर्य, गोवर्धन यादव, धर्मपाल पंडित, पप्पू लाइनमैन, धर्मपाल, नेमचंद, शिवम आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!