Breaking News

बिल्सी : घायल उल्लू को भाजपा नेता ने बचाकर वन विभाग को सौंपा

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी। नगर में मंगलवार की शाम एक घायल उल्लू को भाजपा नेता दीपक गुप्ता ने आवारा कुत्तों के हमले से बचाकर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार गांधी पार्क के सामने बांके बिहारी मंदिर के पास उड़ते हुए उल्लू अचानक जमीन पर गिर पड़ा। गिरते ही आसपास घूम रहे कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान दीपक गुप्ता की नजर घायल उल्लू पर पड़ी। उन्होंने तुरंत कुत्तों को भगाया और उल्लू को सुरक्षित स्थान पर रखा। इसके बाद उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सहसवान रेंज से वन विभाग के कांस्टेबल शिवम शंखधार मौके पर पहुंचे और उल्लू को अपने साथ ले गए।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उल्लू का उपचार कराया जाएगा और उसकी हालत में सुधार होने पर उसे सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“बरौलिया में खुला हाईवे का सबसे बड़ा पेट्रोल पंप, मालिक की मुस्कान के साथ किसानों और यात्रियों को मिली राहत!”

Spread the loveबरौलिया (बिल्सी)। संवाददाता: गोविंद देवल तहसील क्षेत्र के वजीरगंज मार्ग पर रविवार को …

error: Content is protected !!