Breaking News

बिल्सी : ठंड में 100 जरूरतमंदों को कंबल वितरित

Spread the love


बिल्सी (संवाददाता गोविंद देवल)। तहसील क्षेत्र के ग्राम दिधौनी स्थित पदमांचल जैन मंदिर में गल्ला व्यापारी मनोज जैन और अन्य व्यापारियों की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए इस दौरान करीब 100 असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
व्यापारियों ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है।
कार्यक्रम में भाजपा नगराध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, मृगांक जैन, ट्री मैन प्रशांत जैन, संजीव महेश्वरी, गौरव वार्ष्णेय, संजीव राणा, डॉ. नीरज अग्निहोत्री, देव ठाकुर और सूरज सागर सहित कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!