Breaking News

सतेती सुकाल पट्टी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक सप्ताह में 20 लोग घायल

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सतेती सुकाल पट्टी में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि गांव के लोग दहशत के साए में जीवन बिताने को मजबूर हैं। बीते एक सप्ताह के भीतर एक ही आवारा कुत्ते ने करीब 20 लोगों पर हमला कर उन्हें काटकर घायल कर दिया। घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
ग्रामीणों के अनुसार आवारा कुत्ते दिनदहाड़े गलियों और खेतों की ओर जाने वाले रास्तों पर लोगों पर झपट्टा मार रहे हैं। बच्चों को स्कूल भेजने और बुजुर्गों के बाहर निकलने में भी लोगों को डर सता रहा है। कई घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पड़े।
ग्रामीणों ने बताया कि हाल के दिनों में उपेन्द्र पाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, जयपाल सिंह, रवि चौहान, दयाशिंद्र शर्मा, गणेशपाल, संजीव सिंह, दीपक, अभि, सुबोध कुमार सिंह, शिवकुमार सिंह, अमित चौहान, रामबहादुर यादव, टिंक सिंह, अमित और विट्टन शर्मा समेत कई लोग आवारा कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और पंचायत स्तर पर शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों की उदासीनता को लेकर गांव में रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि शीघ्र आवारा कुत्तों को पकड़वाकर गांव को इस भय से मुक्त कराया जाए, अन्यथा किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!