Breaking News

बदायूं पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज

संवाददाता:
बदायूं। जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एक साथ कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। कुछ अधिकारियों को अपराध शाखा, तो कुछ को थानों व चौकियों की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पूर्व में किए गए कुछ तबादलों को निरस्त भी किया गया है।
निरीक्षक अजयपाल सिंह को पुलिस लाइन से अपराध शाखा भेजा गया है। वहीं थाना उसहैत के निरीक्षक अपराध बाबूराम गौतम को भी अपराध शाखा में तैनाती दी गई है।
निरीक्षक वीरेन्द्र तोमर को प्रभारी जनपदीय अंगुलि चिन्ह इकाई से पीआरओ बनाया गया है, जबकि पीआरओ पद से हटाकर उन्हें अंगुलि चिन्ह इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपनिरीक्षक संजय कुमार का पूर्व स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें थाना उसहैत भेजा गया है। आलोक कुमार को थाना कोतवाली से चौकी छः सड़का का प्रभारी बनाया गया है।
उपनिरीक्षक प्रवीण चौहान को चौकी बगरैन थाना वजीरगंज से थाना बिनावर स्थानांतरित किया गया है।
इसी क्रम में गौरव कुमार, राम मेहर सिंह, सुभाष सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, देवेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार त्यागी, सुपेन्द्र मलिक, सत्यपाल सिंह, रघुवीर सिंह, टेकचंद, महेंद्र सिंह, राजेश प्रताप, वीरपाल सिंह सहित कई उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों, चौकियों और यूपी-112 में नई तैनाती दी गई है।
यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। उपनिरीक्षक सुरेश कुमार त्यागी को बिसौली क्षेत्र से हटाकर सहसवान यातायात प्रभारी बनाया गया है, जबकि मुरारीलाल साहू को सहसवान से बिसौली यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधिकारियों के इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक मजबूती और अपराध नियंत्रण से जोड़कर देखा जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में और भी बदलाव संभव हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा व फल ठेले में मारी टक्कर, पांच लोग घायल

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के बदायूं बस स्टैंड के पास शनिवार …

error: Content is protected !!