Breaking News

बिल्सी में बालाजी धाम पर हुआ भव्य श्रृंगार, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित बालाजी धाम पर शनिवार की सुबह भक्तिभाव के साथ हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्प माला, चंदन, केसर और आकर्षक वस्त्रों से बजरंगबली को अलंकृत किया। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री राम और बजरंगबली की जय के जयकारों से गूंज उठा।
श्रृंगार के उपरांत भक्तों ने सामूहिक आरती की, जिसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। भक्तों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को नियमित रूप से किया जाता है, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास और अधिक मजबूत होता है।
भक्तों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में भक्ति, एकता और सकारात्मकता का संदेश प्रसारित होता है।
इधर, मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा तथा गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम बालाजी मंदिर में महंत ललित शर्मा के नेतृत्व में भी हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। यहां भी धार्मिक अनुष्ठानों के बाद आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भक्तिमय माहौल ने पूरे क्षेत्र को धार्मिक रंग में रंग


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!