Breaking News

बिसौली: जायंट्स ग्रुप आफ बिसौली स्टार्स और महिला समृद्धि का वार्षिक चार्टर अधिवेशन सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

Spread the love


बिसौली। नगर के मधुवन बैंकट हाल में जायंट्स ग्रुप आफ बिसौली स्टार्स और जायंट्स महिला समृद्धि के संयुक्त वार्षिक चार्टर अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें बिसौली स्टार्स के नवीन अध्यक्ष प्रसिद्ध उद्योगपति सौरभ गुप्ता और महिला समृद्धि की नवीन अध्यक्षा कंचन सक्सेना को शपथ दिलाई गई।
यूनिट 16 के डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय ने दोनों ग्रुपों के कमेटी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
चंदौसी से आईं विशिष्ट अतिथि सुधा चौधरी ने दोनों ग्रुपों को बधाई देते हुए उन्हें समाजसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक मनोज माहेश्वरी को “जीवन रक्षक सम्मान” और प्रमुख समाजसेवी मनोज कुमार टाटा को “समाज सेवा रक्षक” की उपाधि से सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने महफिल में रंग भर दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवि प्रवीन अग्रवाल ने कुशलतापूर्वक किया। बिसौली स्टार्स के निवर्तमान अध्यक्ष साहू सावेन्द्र ने नगर की अग्रवाल सभा, सर्राफा मंडल, किराना मंडल, कैमिस्ट एसोसिएशन, बार एसोसिएशन और सभी पत्रकार बंधुओं का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। महिला समृद्धि की निवर्तमान अध्यक्षा अंजलि अग्रवाल ने लकी ड्रा और पंक्चुअलिटी पुरस्कार वितरण कर कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया।
इस अवसर पर ग्रुप के नितिन गुप्ता और रुपम गुप्ता को फेडरेशन ऑफिसर के रूप में चुना गया। वार्षिक अधिवेशन ने दोनों ग्रुपों के सदस्यों में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!