Breaking News

बदायूँ पुलिस लाइन में आयोजित निःशुल्क मासिक होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर

Spread the love

बदायूँ। पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक/पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के पत्रांक डीजी-12-(वे0वामा सारथी कल्याणकारी कार्य-12)/2025 दिनांक 07-11-2025 के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह और पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के निर्देशन में पुलिस लाइन बदायूँ के पुलिस चिकित्सालय में निःशुल्क मासिक होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. रजनेश शर्मा, फार्मासिस्ट संजीव और वार्ड बॉय केशव राम ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों की बीमारियों की निशुल्क जांच की और आवश्यक दवाइयां वितरित कीं।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह और पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मीगण भी उपस्थित रहे।
शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों को नियमित स्वास्थ्य जांच और चिकित्सीय सुविधा प्रदान कर उनकी भलाई सुनिश्चित करना बताया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!