Breaking News

हिदायत के बावजूद नहीं मान रहे लोग, सड़क पर तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

Spread the love

बदायूं हिदायतों के बावजूद कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं। गाहे-बगाहे ऐसे कारनामे सामने आ रहे हैं, जो कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ताज़ा मामला जन्मदिन के मौके पर तलवार से केक काटने का है, जो इन दिनों खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात एक युवक ने अपने जन्मदिन पर समर्थकों के साथ बीच सड़क पर बाइक पर केक रखकर तलवार से केक काटा। इसके बाद उसी तलवार से केक काटकर हमउम्र युवकों में वितरित किया गया। इस दौरान मौजूद साथियों ने खुशी के इस नज़ारे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल कर दिया।
मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अब बर्थ-डे बॉय समेत इस घटनाक्रम में शामिल अन्य युवकों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना शहर क्षेत्र के सदर कोतवाली अंतर्गत मोहावा शहबाजपुर इलाके की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!