Breaking News

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिए गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को तहसील सहसवान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोपरि होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन स्तर से भी शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक लिया जाता है, ऐसे में सभी अधिकारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। किसी भी शिकायत का निस्तारण औपचारिकता के तौर पर नहीं, बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक समाधान के साथ किया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद, खाद एवं रसद विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित अनेक शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …