Breaking News

भूमि विवाद में मारपीट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लाठी-डंडे बरामद

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट व झगड़े के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को ग्राम मदारपुर में दो पक्षों के मध्य भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के संबंध में पंजीकृत मुकदमा संख्या 317/2025, धारा 191(2)/193(3)/190/115(2)/352/351(2)/110/118(1)/117(3) बीएनएस में वांछित मुख्य अभियुक्त भाऊ सिंह पुत्र दुले सिंह निवासी ग्राम मदारपुर, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूं को मैंथा प्लांट के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त लाठी व डंडे भी बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
वरिष्ठ उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह,
उप निरीक्षक गुलजारी सिंह,
कांस्टेबल रोबिन शर्मा,
कांस्टेबल हरीश कुमार
(सभी थाना जरीफनगर, बदायूं) शामिल रहे।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!