Breaking News

संविलियन विद्यालय बिसौली के छात्र हृदेश ने श्रेष्ठा योजना में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 109

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान बिसौली
बिसौली। संविलियन विद्यालय बिसौली के मेधावी छात्र हृदेश ने श्रेष्ठा योजना 2026 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 109 प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। छात्र की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिवार और शिक्षा विभाग में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रश्मि गुप्ता ने बताया कि श्रेष्ठा योजना के अंतर्गत चयनित छात्र देश के प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करते हैं, जिसमें शिक्षा, छात्रावास और भोजन का संपूर्ण व्यय सरकार द्वारा वहन किया जाता है। यह योजना मेधावी छात्रों के लिए उच्चस्तरीय शिक्षा का सशक्त माध्यम है।
खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने छात्र हृदेश के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने हृदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। कक्षा अध्यापक प्रीति वार्ष्णेय सहित राजा बेटी सूर्यपाणी, दीप्ति शुक्ला, पूजा शर्मा, प्रवीण सोहिल, प्रियंका, अनामिका, प्रिया, अन्तरवती, रवि गुप्ता, दीनदयाल एवं गंगा देवी ने छात्र हृदेश को बधाई दी और उसके निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में यातायात नियम तोड़ने पर 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 2.66 लाख का जुर्माना वसूला

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा …

error: Content is protected !!