Breaking News

अपनों के बीच मनाया भाजपा नेत्री ममता शाक्य का जन्मदिन

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी भाजपा नेत्री एवं समाजसेविका ममता शाक्य का जन्मदिन उनके आवास पर सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों, समर्थकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जन्मदिन के मौके पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग तथा पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे। सभी ने ममता शाक्य के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
ममता शाक्य को क्षेत्र में एक सक्रिय समाजसेविका के रूप में जाना जाता है। वे जनसेवा से जुड़े कार्यों में निरंतर सहभागिता निभाती रही हैं। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और क्षेत्र के विकास के लिए वे आगे भी समर्पित भाव से कार्य करती रहेंगी।
कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सफदर हुसैन बने इज्जतनगर मंडल के नए जनसंपर्क अधिकारी

Spread the loveप्रिंट, सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका संवाददाता : …

error: Content is protected !!