Breaking News

बदायूं में सपा नेता उदयवीर शाक्य का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं में आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उदयवीर शाक्य का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सांसद आदित्य यादव की उपस्थिति में सपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों द्वारा केक काटकर जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। सभी ने उदयवीर शाक्य को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस मौके पर उदयवीर शाक्य ने उपस्थित सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएँ मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं और इन्हीं के बल पर वे आगे भी जनसेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और पार्टीजनों में उत्साह देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बकायादारों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू

Spread the loveबिसौली। सरकारी बैंकों से कर्जा लेकर जमा न करने वाले डिफाल्टर बकायादारों के …

error: Content is protected !!