Breaking News

बिल्सी में बिजली विभाग के शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान, सात लाख की बकाया वसूली

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल अमर प्रभात
बिल्सी। नगर सहित क्षेत्र के गांव नागरझूना, सैदपुर और वजीरगंज में सोमवार को बिजली विभाग द्वारा शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया।
शिविर के दौरान उपभोक्ताओं ने बिल सुधार, ओटीएस योजना और बकाया जमा करने से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने स्वयं उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया। शिविर में कुल 66 बकाएदार उपभोक्ताओं का ओटीएस योजना के तहत पंजीकरण कराया गया।
विभाग की ओर से शिविर के माध्यम से करीब सात लाख रुपये की बकाया धनराशि भी मौके पर ही जमा कराई गई। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे विभागीय योजनाओं का लाभ उठाते हुए समय से बकाया जमा करें।
शिविर में अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर, रामस्वरूप, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सूरज पटेल, मनोज कुमार और बिलाल अली सहित अन्य कर्मचारी मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …