Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से घोड़ा-तांगा पलटा, चालक सहित घोड़ा घायल

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल | अमर प्रभात
बिल्सी। नगर के अंबियापुर चौराहा के समीप कछला-शाहाबाद हाईवे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने घोड़ा-तांगा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तांगा हाईवे पर पलट गया। हादसे में तांगा चालक और घोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार को अंबियापुर चौराहा के पास तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने घोड़ा-तांगा को टक्कर मार दी, जिससे तांगा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तांगा चालक गुड्डू तथा घोड़ा घायल हो गए। गनीमत रही कि उस समय कोई अन्य वाहन हादसे की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घायल तांगा चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राधा-कृष्ण की झांकियों और दही-हांडी ने मोहा मन, फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मनाई जन्माष्टमी

Spread the love बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक …