
बिल्सी। नगर में आज श्री बालाजी भक्त मंडली के तत्वावधान में श्री बालाजी भक्ति धाम में भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान जी महाराज को चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।
भक्त मंडली के सदस्यों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में पूजा विधिपूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर हनुमान चालीसा और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। आयोजन में आए भक्तों ने प्रार्थना की कि श्री हनुमान जी उनकी रक्षा करें और समाज में शांति एवं भाईचारे की भावना बनी रहे।
श्रद्धालुओं ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकजुटता और धार्मिक चेतना भी बढ़ाते हैं।
Budaun Amarprabhat