Breaking News

कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूँ।
जनपद बदायूँ के थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल अनावरण कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अबरार हुसैन पुत्र अनवार हुसैन निवासी कटरा ब्रहामपुरा थाना कोतवाली बदायूँ की हीरो पैशन मोटरसाइकिल संख्या UP 24 J 9973 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में दिनांक 05.01.2026 को थाना कोतवाली बदायूँ पर मु0अ0सं0 04/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले के खुलासे हेतु तेजी से कार्यवाही की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कादरी दरगाह तिराहे से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
अवनीत शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी ग्राम नौरथा थाना कासगंज जिला कासगंज
फैजान पुत्र पुत्तन निवासी काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली जनपद बदायूँ
शामिल हैं। इनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल UP 24 J 9973 हीरो पैशन बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रवेंद्र, कांस्टेबल पाती राम एवं कांस्टेबल भूपेन्द्र चौधरी (थाना कोतवाली बदायूँ) शामिल रहे।
पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!